हिंदी
लखनऊ: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास गुप्ता के बेटे पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का बुधवार सुबह लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। जिसके बाद से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छाई हुई है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अखिलेश दास के निधन पर उनके आवास पहुंचे जहां उन्होंने अखिलेश दास को श्रद्धांजली दी।
अखिलेश दास की मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके शोक जताया साथ ही लिखा कि उनके अच्छे कामों को हमेशा याद किया जाएगा।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी उनके निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Published : 12 April 2017, 4:32 PM IST
Topics : अखिलेश दास अखिलेश यादव निधन योगी आदित्यनाथ श्रद्धांजली
No related posts found.