हिंदी
नई दिल्ली: बाबा रामदेव ने पतंजलि ब्रांड और स्वदेशी वस्तु को बढ़ावा देने के लिए गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। रामदेव ने कहा कि देश की रक्षा के लिए शहीद जवानों के बच्चों के लिए इसी साल निःशुल्क आवासीय स्कूल खोले जाएगें। इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी कि सुकमा में शहीद हुए जवानों के परिवारजन को 2-2 लाख रूपए की सहायता देंगे।



बाबा रामदेव ने बताया कि पतंजलि का टर्नओवर 10 हजार का ग्राफ पार कर चुका है। रामदेव ने बताया कि पतंजलि का एक मात्र मकसद यह है कि वो स्वदेशी ब्रांड को देश के कोने-कोने तक पहुंचाए। रामदेव ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मेरी मौत की भी अफवाह फैलाई। पतंजलि का उत्तराधिकारी कोई व्यापारी नहीं बल्कि कोई संन्यासी ही होगा।
Published : 4 May 2017, 2:21 PM IST
Topics : उत्तराधिकारी पतंजलि प्रेस कॉन्फ्रेंस बाबा रामदेव ब्रांड योग गुरु बाबा रामदेव शहीद सोशल मीडिया स्कूल स्वदेशी ब्रांड
No related posts found.