भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के अपोजिट फिल्म गॉडफादर में होंगी ये अभिनेत्री

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारीलाल यादवअभिनेत्री यामिनी सिंह की जोड़ी फिल्म गॉडफादर में नजर आयेगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 26 December 2022, 5:36 PM IST
google-preferred

मुंबई: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री यामिनी सिंह की जोड़ी फिल्म गॉडफादर में नजर आयेगी।खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह की जोड़ी जल्द ही रत्नाकर कुमार प्रस्तुत और पराग पाटिल निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘गॉडफादर’ में नजर आने वाली हैं।

पराग पाटिल ने कहा कि ‘गॉडफादर’ एक बेहतरीन कथानक वाली फिल्म होगी। इसकी शूटिंग हम 18 जनवरी 2023 से करेंगे। फिल्म का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री कर रही है। फिलहाल अभी हम लोग फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर फोकस कर रहे हैं।

खेसारीलाल यादव नो डाउट इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से एक हैं और फिल्म की कहानी उनपर शूट करने वाली है। वहीं, यामिनी इस फिल्म की फ़ीमेल लीड में फिट आती हैं। दोनों की केमेस्ट्री इन दोनों सोशल मीडिया में खूब पसंद भी की जा रही है।

इसका फायदा हमारी फिल्म को भी यकीनन मिलेगा। लेकिन हमारी फिल्म का बैक बोन फिल्म के कहानी ही है, जिसे प्राण साहब ने लिखा है। डीओपी आर आर प्रिंस हैं।(वार्ता)

Published : 
  • 26 December 2022, 5:36 PM IST

Related News

No related posts found.