हिंदी
नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने आज दो स्मार्टफोन्स Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G को लॉन्च किया है। अगर इस फोन के डिजाइन की बात करें तो दोनों एक जैसे ही हैं।
Redmi Note 9 5G का डिस्प्ले 6.53 इंच
बता दें कि रेडमी ने Redmi Note 9 5G के 6GB RAM वाले फ़ोन की कीमत 14,573 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.53 इंच का है। वहीं अगर इसके कैमरे के फीचर्स की बात करें तो ये ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप के साथ आता है।
Redmi Note 9 Pro 5G का डिस्प्ले 6.67 इंच का
वहीं Redmi Note 9 Pro 5G की 17,944 रुपये है जो 6.67 इंच के डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें एलसीडी स्क्रीन दिया गया है और 4,820mAh की बैटरी दी गई है।
Published : 27 November 2020, 2:22 PM IST
No related posts found.