Site icon Hindi Dynamite News

Salman Rushdie Health Updates: जानिये इस वक्त कैसी है लेखक सलमान रुश्दी की हालत? कल हुआ था न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला

अमेरिका में शुक्रवार को भारतीय मूल के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। सलमान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस खबर में जानिये क्या कह रहे हैं डाक्टर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Salman Rushdie Health Updates: जानिये इस वक्त कैसी है लेखक सलमान रुश्दी की हालत? कल हुआ था न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला

न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी की हालत गंभीर बनी हुई है। बीती रात सलमान रुश्दी पर काला कपड़ा पहने व मास्क लगाए एक व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला किया।

चाकू के कई बार वार होने के कारण सलमान काफी बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमान रुश्दी को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जिससे उनकी हालत में जल्द से जल्द सुधार हो सके।

यह भी पढ़ें: बाल्मीकि प्रसाद सिंह को मिला प्रख्यात पॉल एच एपलबी पुरस्कार

न्यूयॉर्क में हुआ हमला

मिली जानकारी के मुताबिक सलमान रुश्दी न्यूयॉर्क में एक सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। भाषण शुरू होने से पहले ही उन पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

हमलावर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार हमलावर काले कपड़े पहनकर और मास्क लगाकर आया था, जिसने कई बार सलमान रुश्दी के गले पर वार किया। इतना ही नहीं उसने रुश्दी को कई घूसे भी मारे थे। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लेखक का निधन, काफी वक्त से थे बीमार

आंखों पर हुआ असर

सलमान रुश्दी के एजेंट ने जानकारी दी कि हमले के सबसे ज्यादा असर सलमान की आंखों पर हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी आंखों की रोशनी कम हो सकती है।

 

Exit mobile version