
मुंबईः वर्ली बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह को बुधवार को एक स्थानीय अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शिव सेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह को लगभग 60 घंटे तक चली राज्यव्यापी तलाशी के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।
वर्ली इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने दोपहिया सवार को टक्कर मार दी थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। यह कार शिवसेना के एक नेता के बेटे मिहिर शाह की थी। पुलिस ने मिहिर शाह को अरेस्ट कर लिया है. मिहिर को शिवड़ी कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे बुधवार को 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कार का नंबर प्लेट निकाल कर फेंक दिया था। वो नंबर प्लेट कहां है इसका पता लगाना है।
Published : 10 July 2024, 4:37 PM IST
Topics : 16 July 16 जुलाई Main Accuse Mihir Shah police custody Varli Hit and Run कस्टडी मिहिर शाह मुख्य आरोपी वर्ली हिट एंड रन