
नई दिल्ली: हर साल 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे (World Tourism Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में टूरिज्म (Tourism) को बढ़ावा देना है। इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (United Nations World Tourism Organization) ने साल 1980 में की थी।
टूरिज्म किसी भी देश की अर्थव्यवस्था (Economy) के नजरिए से काफी मायने रखता है। यही वजह है कि हर साल 27 सितंबर को दुनिया के सतत विकास (Sustainable Development) के लिए टूरिज्म के महत्व और उसके प्रोत्साहन की जरूरत को बताया जाता है।
आर्थिक स्थिति में सुधार करने में सहायक
टूरिज्म सिर्फ नई जगहों पर घूमने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह किसी क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों से भी रुबरू कराने का एक अहम माध्यम होता है। ये रोजगार को बढ़ाने और आर्थिक स्थिति को भी गति देने का एक अच्छा साधन होता है। पर्यटन के जरिए विभिन्न संस्कृतियों का आदान-प्रदान करने में मदद मिलती है, जिसमें खान-पान, भाषा और वेशभूषा इत्यादि शामिल है। जिसके चलते हर देश के लिए इस दिवस की महत्ता काफी बढ़ जाती है।
वर्ल्ड टूरिज्म डे थीम 2024 क्या है?
हर साल वर्ल्ड टूरिज्म डे की कोई न कोई थीम होती है। इस बार वर्ल्ड टूरिज्म डे (World Tourism Day Theme) की थीम 'टूरिज्म और शांति' (Tourism and Peace) है। इस चुनी गई थीम का मकसद राष्ट्रों और संस्कृतियों के बीच शांति और समझ को बढ़ावा देने और सुलह प्रक्रियाओं (Reconciliation Processes) का समर्थन करने में इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है।
कौन सा देश कर रहा होस्ट?
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) महासभा ने अक्टूबर 1997 में विश्व पर्यटन उत्सव में हर साल एक मेजबान देश को नामित करने का फैसला किया था। तभी से हर साल एक देश को मेजबान के तौर पर चुना जाता है। इस साल पूर्वी यूरोप में स्थित जॉर्जिया (Georgia) इसकी मेजबानी कर रहा है, जो एक बेहद ही खूबसूरत देश है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 26 September 2024, 7:29 PM IST
Topics : Georgia India Sustainable Development Tourism and Peace UN UNWTO World Tourism Day 2024 World Tourism Day 2024 Theme World Tourism Day history