हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन का कहना है कि संजय दत्त के साथ काम करना उनके लिये शानदार अनुभव रहा है। वरूण धवन ने संजय दत्त के साथ फिल्म कलंक में काम किया है।वरुण से जब संजय दत्त के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संजय दत्त की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'संजय सर उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जो चाहते हैं कि शॉट के दौरान उनका को-स्टार उनसे बेहतर करे।

संजय सर के साथ काम करना काफी आसान था क्योंकि जब मैं उनके साथ काम कर रहा था, वह चाहते थे कि मैं बेहतर करूं। उनके अंदर असुरक्षा की भावना नहीं है। वरुण धवन ने बताया, 'संजू सर हमेशा चाहते हैं कि उनके को-स्टार्स उनसे बेहतर करें और बहुत कम बार ऐसा होता है कि आप ऐसे एक्टर्स के साथ काम कर पाएं।
वह और सलमान भाई ऐसे स्टार्स हैं जो अपनी लाइन्स को-स्टार्स को दे देते हैं।। उल्लेखनीय है कि 'कलंक' में वरुण और संजय के अलावा आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। (वार्ता)
Published : 10 April 2019, 4:49 PM IST
Topics : फिल्म कलंक बॉलीवुड बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन संजय दत्त
No related posts found.