
दुबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Cricket Team) रविवार को ग्रुप-ए के दूसरे मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) से मुकाबला करेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women's T20 World Cup) का 7वें मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।
वापसी करना चाहेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम को इसी मैदान पर अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम अब पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी। यह मुकाबला भारतीय समय से मुताबिक दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस मुकाबला शुरू होने से आधा घंटे पहले 3 बजे किया जाएगा।
भारत का पलड़ा रहा है भारी
महिला टी20 वर्ल्ड में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 7 बार टक्कर (Head-To-Head Record) हुई है। इस दौरान टीम इंडिया का इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने इस सात मुकाबलों में से 5 मैच जीते हैं। जबकि पाकिस्तान की झोली में 2 जीत आई है। हालांकि, पाक द्वारा जीते गए इन दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम को करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, पाकिस्तानी महिलाओं ने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भारत को हराया था।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच का रिजल्ट
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2009: भारतीय टीम 5 विकेट से जीती
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2010: भारतीय टीम 9 विकेट से जीती
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2012: पाकिस्तान टीम 1 रन से जीती
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2014: भारतीय टीम 6 रन से जीती
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2016: पाकिस्तान टीम 2 रन से जीती
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2018: भारतीय टीम 7 विकेट से जीती
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023: भारतीय टीम 7 विकेट से जीती
दोनों टीमों का स्क्वॉड (Squad)
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष, यास्तिका भाटिया , पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव। श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नशरा सुंधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह। तस्मिया रुबाब, तुबा हसन।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 5 October 2024, 6:16 PM IST
Topics : cricket Dubai International Stadium Head to Head Records India vs Pakistan women Indian women s cricket team sports T20 World Cup 2024 Women s T20 World Cup 2024