देश के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 37 प्रतिशत हुई: प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि देश के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी 2022-23 में बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 October 2023, 11:41 AM IST
google-preferred

भुवनेश्वर:  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि देश के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी 2022-23 में बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक प्रधान ने यहां ‘रोजगार मेले’ में कहा कि 2017-18 में यह आंकड़ा 23 प्रतिशत था। उन्होंने कहा, ‘‘समाज में संतुलित विकास हुआ है क्योंकि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई है।’’

उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक मेहनती होती हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं ने कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र नीति-निर्माण और नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश में कार्यबल बढ़ाने के लिए महिलाओं को कुशल बनाने की जरूरत है।

प्रधान ने यह भी कहा कि देश में बेरोजगारी की दर 2017-18 की छह प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 3.7 प्रतिशत रह गई है।

 

Published : 
  • 29 October 2023, 11:41 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement