
नई दिल्ली: 8 मार्च के दिन हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। सरकार भी आए दिन महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नए नियम-कानून लागू करती रहती है।
डाइनामाइट न्यूज ने दिल्ली की महिलाओं से जानने का प्रयास कर उनसे जानना चाहा कि उन्हें महिला दिवस पर सरकार से क्या चाहिए।
दिल्ली में महिला सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। जहां महिलाएं अक्सर किसी न किसी दरिंदगी का शिकार हो जाती है। जिस पर जब दिल्ली की महिलाओं से पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुआ कहा कि पब्लिक प्लेस में महिलाओं कि सुरक्षा के लिए सख्त से सख्त नियम आने चाहिए। जिससे महिलाएं पब्लिक प्लेस में सुरक्षित महसूस कर सकें। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि केवल कानून के माध्यम से यह संभव नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक सदस्य को अपनी भूमिका निभानी पडेगी।
कुछ महिलाओं ने पितृसत्तात्मक सोच का हवाला देते हुए कहा कि कहीं न कहीं एसी विचारधारा भी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण नही देतीं है। इसके लिए डिजिटल माध्यम से साकारात्मक दृष्टिकोण को बढावा देना चाहिए।
साथ ही हमें बहुत हद तक पुरुषों को ये सीख देनी चाहिए कि नारियों का सम्मान करें। महिला सुरक्षा पर संवेदनशीलता को भी बढाना चाहिए।
Published : 7 March 2025, 11:49 AM IST
Topics : delhiCM equality InternationalWomensDay NewDelhi RekhaGupta Women s Day Special WomenPriority WomenProtectio WomenSafety womensright