हिंदी
औरंगाबाद: महाराष्ट्र के बीड शहर में लंबित वेतन और नौकरियों में बहाली की मांग को लेकर नगर परिषद की मुख्य अधिकारी की कार को रोकने के आरोप में महिलाओं के एक समूह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार और बुधवार को मुख्य अधिकारी नीता अंधारे के सामने हुई, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353 (सरकारी अधिकारी को कर्तव्य निर्वहन से रोकना) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस निरीक्षक मुकुंद कुलकर्णी ने कहा, ‘‘ एक मई से उनकी सेवाएं बंद होने के बाद वे आंदोलन कर रही थीं। हमने 37 महिलाओं को हिरासत में लिया, जिनमें से आठ को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष 29 महिलाओं को नोटिस जारी कर रिहा कर दिया गया। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।’’
Published : 4 August 2023, 7:43 PM IST
No related posts found.