
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भाजप सरकार बन चुकी है। बीजेपी ने चुनाव से पहले अपने संकल्प पत्र में कई सारे वादे किए थे। इसमें से खासकर महिलाओं को 2500 और त्योहरों पर निशुल्क गैस सिलेंडर का वादा था। इस वादे से दिल्ली की महिलाओं में काफी उत्साह था। भाजपा ने महिला दिवस पर इन वादों को पूरा करने की बात कही थी लेकिन 8 मार्च को खाते में पैसे भेजने के बजाये, उन्होंने इसकी प्रक्रिया को बताया।
भाजपा की नई नवेली सरकार द्वारा खातों में पैसे न भेजने को लेकर दिल्ली की कई महिलाओं ने भाजपा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। दिल्ली की महिलाओं में आक्रोश भी देखने को मिला।
तोहफा या धोखा?
डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत में दिल्ली की अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं ने बड़ी बात कह डाली। महिलाओं ने कहा- ये सब चुनावी जुमले है, जोकि सब चुनाव के दौरान जीत के लिए किया जाता है।
साथ ही आपको बता दें कि कुछ महिलाओं को ये भी कहना है कि किसी भी कार्य को पूरा करने में वक्त लगता है, जिसके लिए भाजपा सरकार इस योजना पर काम कर रही है और उन्हें इस योजना का इतंजार रहेगा।
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में क्या बोलीं दिल्ली की महिलाएं, इसके लिये देखिये हमारी वीडियो रिपोर्ट
Published : 15 March 2025, 8:16 PM IST
Topics : Arvind kejariwal BJP news CM Rekha Gupta delhi cm Delhi News Delhi Politics Mahila Samridhi Yojana