भाजपा विधायक के नाम पर फर्जी खाता बनाकर महिलाओं को ऑनलाइन संदेश भेजना पड़ा भारी, पुलिस ने लिया ये एक्शन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के नाम पर सोशल मीडिया मंच पर फर्जी खाता बनाने और महिलाओं को संदेश भेजने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 July 2023, 5:01 PM IST
google-preferred

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के नाम पर सोशल मीडिया मंच पर फर्जी खाता बनाने और महिलाओं को संदेश भेजने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) तथा अन्य संबंधित प्रावधानों और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कल्याण संभाग के कोल्सेवाड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड़ ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ महिलाओं ने उनसे संपर्क किया और कहा कि उन्हें उनके नाम से बने एक खाते से संदेश मिले हैं।

अधिकारी ने बताया कि कल्याण पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ने इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी एक टैक्सी चालक है और उसने गायकवाड़ के नाम पर फेसबुक पर एक फर्जी खाता बनाया जिससे महिलाओं को वह संदेश भेजता था। मामले की जांच जारी है।

Published : 
  • 10 July 2023, 5:01 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement