अस्पताल परिसर के टॉयलेट में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

स्वरूप नगर स्थित हैलेट अस्पताल परिसर के टॉयलेट में एक बच्ची का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस भी इस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Updated : 17 August 2017, 2:10 PM IST
google-preferred

कानपुर: स्वरूप नगर स्थित हैलेट अस्पताल परिसर के टॉयलेट में एक बच्ची का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर में भ्रूण की सूचना मिलते ही मरीज़ों और अस्पताल स्टाफ़ की भीड़ जुट गई। अस्पताल में ये भ्रूण कैसे आया डॉक्टर्स इस मामले में वार्ड में मौजूद महिला मरीजों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी इस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

इस बीच अस्पताल कर्मचारियों ने परिसर के अंदर मौजूद भीड़ को दूर किया। मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने से रोका गया। इस मामले में अस्पताल के इमरजेंसी प्रभारी एस. के. सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी ने सफाई के दौरान टॉयलेट में पड़े भ्रूण को देखा, जिसके बाद उसने इसकी सूचना अस्पताल के आलाधिकारियों को दी। अस्पताल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच करने में जुट गई है।

Published : 
  • 17 August 2017, 2:10 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement