हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा थाना क्षेत्र के भैया फरेंदा के पास हथोसा के पास मंगलवार को सुबह लगभग 9 बजे एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 35 वर्ष ट्रेन के चपेट मे आ गयी, जिससे उसके दोनों हाथ केहुनी से कट गये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ग्रामीणों ने फरेंदा पुलिस को सूचना दी, घटना की सूचना पर पहुची फरेंदा पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ केद्र फरेंदा भेज दिया है।
प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
इस घटना के बारे मे पूछे जाने पर फरेंदा कोतवाल ने बताया कि महिला की शिनाख्त की जा रही है।
Published : 28 March 2023, 4:35 PM IST
No related posts found.