हिंदी
सुलतानपुर: जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या-प्रयागराज रेल मार्ग पर सरयू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला के दोनों पैर कट गये। बुरी तरह जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
निरीक्षक कोतवाली नगर राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली नगर के बेचूखां का पुरवा, पांचो पीरन निवासी बब्लू निषाद की पत्नी सतना निषाद (40) रोज की तरह सोमवार सुबह शौच के लिये घर से निकली थीं। घर लौटते समय घने कोहरे के कारण वह पटरी पार करते समय ट्रेन को आते हुए नहीं देख पाईं और उसकी चपेट में आ गईं।
उन्होंने बताया कि ट्रेन से महिला के दोनों पैर कट गये। घंटों जब वो घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले उन्हें ढूंढने निकले। परिजनों को महिला सतना ट्रैक के पास पड़ी मिली। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है।
Published : 9 January 2023, 2:02 PM IST
No related posts found.