नोएडा में महिला को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; डॉक्टरों ने एक पैर काटा

सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 चौराहे के पास सब्जी खरीद कर लौट रही एक महिला को अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला का एक पैर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने काट दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 24 November 2023, 2:02 PM IST
google-preferred

नोएडा: सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 चौराहे के पास सब्जी खरीद कर लौट रही एक महिला को अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला का एक पैर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने काट दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सेक्टर-24 के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर 12 के निवासी चंद्र मोहन पालीवाल ने बृहस्पतिवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 नवंबर को उनकी मां जब सब्जी खरीद कर सेक्टर 12 के पास एक चौराहे पर सड़क पार कर रही थी तभी एक अज्ञात बस चालक ने उनकी मां को टक्कर मार दी।

पालीवाल ने कहा कि इस घटना में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।

कुमार ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला का एक पर डॉक्टरों ने काट दिया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Published : 
  • 24 November 2023, 2:02 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement