नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रात के अंधेरे में महिला से गैंगरेप, रेल कर्मचारी समेत चार गिरफ्तार

देश की राजधानी में स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधी रात को एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 July 2022, 11:19 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में स्थिति देश के सबसे ज्यादा व्यस्त माने जाने वाले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधी रात को एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज के नीचे गैंगरेप की इस वारदात को अंजाम दिया गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक रेल कर्मचारी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के मुताबिक यह घटना 21 जुलाई की रात की बताई जा रही है। गैंगरेप की घटना ट्रेन लाइटिंग हट में घटित हुई। गिरफ्तार आरोपियों में से एक महिला का जानकार है। इनमें एक रेलवे कर्मचारी भी शामिल बताया जा रहा है। सभी 4 आरोपी रेलवे में इलेक्ट्रिक विभाग से जुड़े बताये जा रहे हैं। 

पीड़ित महिला के मुताबिक रेलवे स्टेशन के एक कमरे में दो लोगों ने उसके साथ रेप किया। बाद में 2 अन्य लोगों ने भी उससे रेप किया। फरीदाबाद निवासी पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग है और तलाक के लिए कोर्ट में केस लड़ रही है।

पीड़िता ने बताया कि करीब 2 साल पहले वह एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक लड़के के संपर्क में आई थी। लड़के ने उससे कहा कि वह एक रेलवे कर्मचारी है। 

मीडिया रिपोर्टों में रेलवे के डीसीपी हरेंद्र सिंह से हवाले से बताया गया है कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ ने रेप की घटना को अंजाम दिया। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Published : 
  • 23 July 2022, 11:19 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement