
इटावा: ताखा के कुरखा गांव की एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गांव को सील कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ हाल ही में दिल्ली से लौटी थी। तभी से इटावा में एक मकान में रह रहे हैं और कुरखा गांव के आधा दर्जन लोग महिला और उसके पति से मिलने पहुंचे थे।
सूचना मिलते ही एस डी एम ताखा ने गांव के उन घरों को सील कर दिया है जिन घरों के लोग महिला औऱ उसके पति से मिलने गए थें। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
Published : 1 June 2020, 6:14 PM IST
Topics : Corona in UP Etawa uttar pradesh इटावा कोरोना