हिंदी
महराजगंज: महराजगंज के बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरके गौतम की गाड़ी ने एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक फरेंदा निवासी कोइली देवी उम्र 58 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राजाराम जो सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर बिजली का बिल जमा करने कार्यालय पर गई थी तभी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरके गौतम की गाड़ी संख्या UP 53 CR 3244 का चालक तेज गति से गाड़ी अंदर लाया और कोहली देवी को ठोकर मार दिया जिससे उनको गंभीर चोटें आई।
मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तत्काल बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों की टीम ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया तब तक रास्ते मे ही मौत हो गयी है।
परिजनों ने बताया कि तहरीर पर फरेंदा पुलिस धारा 279, 304 ए और 301 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मृतिका का पोस्टमार्टम जारी है।
Published : 11 October 2021, 7:47 PM IST
Topics : फरेन्दा बनकटी बिजली विभाग महराजगंज
No related posts found.