लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने क्यों खाया जहर?, जानें वजह

यूपी के लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास एक महिला ने जहर का सेवन कर लिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 September 2024, 12:41 PM IST

लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री आवास (CM House) के पास महिला द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। फिलहाल महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है। महिला का हालत स्टेबल है।

फिरोजाबाद की है महिला
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक 35 वर्षीय महिला ने लामार्ट चौराहे के पास बताया कि वह जहर खा कर आई है। महिला ग्राम रुकनपुरा, थाना व तहसील शिकोहाबाद (Sikohabad), जनपद फिरोजाबाद (Firozabad) की रहने वाली है। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल (Civil Hospital) भेजा गया है। अभी उनकी हालत स्टेबल है।

बेटे को जान से मारने की धमकी
जानकारी के मुताबिक विपक्षियों द्वारा जबरन प्रार्थिनी के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर मकान अपने नाम करवाने के मामले में महिला कार्रवाई की मांग कर रही थी। समाधान न होने पर महिला ने जहर का सेवन किया। 

 

Published : 
  • 21 September 2024, 12:41 PM IST