हिंदी
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बुधवार को एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान एक महिला और 16 वर्ष की एक किशोरी की जलाशय में डूबने से मौत हो गईं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कई महिलाएं अनुष्ठान संबंधी स्नान के लिए अंगूरी बैराज पर एकत्र हुई थीं। उन्होंने कहा, 'एक किशोरी पानी में डूबने लगी और कुछ महिलाओं ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उनमें से एक महिला भी डूब गई।'
उन्होंने बताया कि तीन अन्य को पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बचा लिया। उन्होंने बताया कि बाद में किशोरी और महिला के शव पानी से बाहर निकाले गए।
Published : 22 November 2023, 7:50 PM IST
Topics : किशोरी जलाशय डूबकर दतिया धार्मिक अनुष्ठान पुलिस मध्य प्रदेश महिला मौत
No related posts found.