हिंदी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को देश को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार आम चुनावों का रास्ता साफ करने के लिए अगस्त में शासन की बागडोर एक अंतरिम व्यवस्था को सौंप देगी।
शहबाज शरीफ ने टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार ने पाकिस्तान के हितों के रास्ते में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा फैलाई गई 'बारूदी सुरंगों' को साफ कर दिया है।
इससे एक दिन पहले पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में एक समारोह में कहा कि अंतरिम सरकार और चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए संसद 14 अगस्त को अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
Published : 14 July 2023, 9:53 AM IST
Topics : आश्वासन इस्लामाबाद पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
No related posts found.