कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने समर्थकों को शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की है और हिंसा से दूर रहने के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
चक्रधरपुर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते रची गई इस साजिश में आंगन में सोते समय गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हथियार और अन्य सामान बरामद कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा दुबौली गांव में नदी किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई और गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवरिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीणों और सामाजिक न्याय पार्टी ने प्रदूषण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। फैक्ट्रियों से फैल रहे जहरीले प्रदूषण के कारण गंभीर बीमारियों के बढ़ने का आरोप लगाते हुए लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को खून से पत्र लिखकर शुद्ध हवा और पानी की मांग की और अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया।
मुजफ्फरनगर के खतौली में चल रहे एक सेल्फ प्रोटेक्शन ट्रेनिंग शिविर के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने मीडिया से बातचीत में मदरसा बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने उत्तराखंड मॉडल को पूरे देश में लागू करने की बात कही और युवाओं को आत्मरक्षा के लिए संगठित होने का संदेश दिया।
सैफई में शंकराचार्य के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
बरेली के बहेड़ी में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में 2027 चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक माहौल देखने को मिला। विधायक अता उर रहमान ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और बूथ स्तर तक तैयारी तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही केसर चीनी मिल की जमीन नीलामी को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे किसानों के साथ अन्याय बताया।
ख़जनी: तेज आंधी का कहर: खजनी क्षेत्र में उखड़े पेड़, गिरी दीवारें, सड़क पर आ गिरा टिन; यातायात बाधित,पढिए पूरी खबर
गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव के पास से बैग और कपड़े मिलने के बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
गोरखपुर में संगठित अपराध और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज अभियोग वाले आरोपी रविदत्त मिश्रा की करीब 75 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई।