हिंदी
नई दिल्ली: राज कपूर (Raj Kapoor) की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर पाकिस्तान के पेशावर में केक काटा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि पाकिस्तान में दिग्गज कलाकार का जन्मदिन क्यों मनाया गया तो हम आपको बताते हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार दरअसल पाकिस्तान से कपूर फैमली का पुराना रिश्ता है। पाकिस्तान के पेशावर में ही शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर का जन्म हुआ था। राज कपूर का जन्म जिस हवेली में हुआ था वहीं पर ये केक काटा गया है।
बता दें कि पाकिस्तान की सांस्कृतिक विरासत परिषद (Cultural Heritage Council)और पुरातत्व निदेशालय खैबर पख्तूनख्वा की ओर से वहां पर सेलिब्रेशन किया गया।

पाकिस्तनान में मनाया गया जन्मदिन
इस वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर Muhammad Faheem नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्डडे टू राज कपूर। आज उनका 100वां जन्मदिन उनके जन्म स्थान "कपूर हवेली" पेशावर पाकिस्तान में मनाया गया'।
हाल ही में दिग्गज कलाकार राज कपूर (Raj Kapoor) की 100वीं बर्थ एनीवर्सरी के सेलिब्रेशन पर पूरा कपूर खानदान एक साथ पोज़ देता नज़र आया था। इस आइकॉनिक मोमेंट में रणधीर कपूर, रीमा जैन, बबीता कपूर, नीतू कपूर, और पोते रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी नज़र आए।
Published : 15 December 2024, 12:25 PM IST
Topics : 100th birth anniversary 100वीं बर्थ एनिवर्सरी Raj Kapoor raj kapoor birth raj kapoor pakistan raj kapoor pakistan celebration राज कपूर
No related posts found.