
नई दिल्ली: धनतेरस का पर्व कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 13 नवंबर को यह मनाया जाएगा। इस दिन लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है सोना-चांदी।
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने और घर में रखने से आरोग्य, सौभाग्य और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। सोना भगवान धन्वंतरी और कुबेर की धातु मानी जाती है। वहीं चांदी चंद्रमा की धातु है। इस दिन चांदी खरीदने से घर में यश, ऐश्वर्य और संपदा में वृद्धि होती है। धनतेरस पर यह खरीदना शुभ होता है।
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।
Published : 12 November 2020, 12:31 PM IST
Topics : Dhanteras 2020 कार्तिक मास त्रयोदशी धनतेरस सोना चांदी