Fashion Choices of Ladies: खास महिलाओं का फैशन आखिर क्यों आता है लोगों को पसंद, पढ़िये ये खास रिपोर्ट

डीएन ब्यूरो

स्मिथसोनियन संग्रहालय की लोकप्रिय गैलरी में प्रथम महिलाओं के फैशन का प्रदर्शन करते हुए, जिल बाइडेन द्वारा अपने पति के राष्ट्रपति बनने के मौके पर पहने गए कपड़े आने वाले वर्षों में लोगों को आकर्षित करेंगे।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

जिल बाइडेन
जिल बाइडेन


न्यूयॉर्क: किसी भी देश की प्रथम महिलाओं की फैशन पसंद देश की जनता का बहुत ध्यान आकर्षित करती है और अक्सर, काफी हद तक, इतिहास में दर्ज हो जाती है।

अब, स्मिथसोनियन संग्रहालय की लोकप्रिय गैलरी में प्रथम महिलाओं के फैशन का प्रदर्शन करते हुए, जिल बाइडेन द्वारा अपने पति के राष्ट्रपति बनने के मौके पर पहने गए कपड़े आने वाले वर्षों में लोगों को आकर्षित करेंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक राष्ट्रपति जो बाइडेन के जनवरी 2021 में राष्ट्रपति बनने के मौके पर उनकी पत्नी ने युवा महिला डिजाइनरों द्वारा तैयार दो परिधान पहने थे।

उन्होंने जनवरी 2023 में वाशिंगटन में प्रदर्शनी के अतिरिक्त हिस्से का अनावरण किया। यह एक दुर्लभ अवसर था, जब प्रथम महिला ने सार्वजनिक रूप से अपने कपड़ों के महत्व के बारे में बात की।

वर्षों से प्रथम महिलाओं के फैशन के तरीके को अक्सर कई अर्थों से जोड़ा गया है। उनके कपड़े उनके पतियों के प्रशासन और राजनीति दोनों का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही यह भी बताते हैं कि उस समय देश में क्या हो रहा था। उदाहरण के लिए जिल बाइडेन द्वारा जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के मौके पर पहनी गई सफेद पोशाक पर बने कढ़ाईदार रंगीन फूल, देश के सभी राज्यों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और अपने देश को सलाम करते हैं।

लेकिन जिल बाइडेन का कार्यालय, एक नीति के तहत, प्रथम महिला बनने से पहले, आम तौर पर उनके कपड़ों की विशिष्टता पर ध्यान नहीं देता था, विशेष क्षणों को छोड़कर - जैसे कि जब उन्होंने नवंबर 2020 के चुनावों से पहले ऐसे जूते पहने थे, जिनपर ‘वोट’ लिखा था या 2022 में रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के तुरंत बाद जब उनके कपड़ों पर सूरजमुखी के फूल उकेरे गए थे, जो यूक्रेन का राष्ट्रीय फूल है और जो उनकी पोशाक पर यूक्रेन के लिए समर्थन का प्रतीक था।

जिल बाइडेन ने अगस्त 2021 में वोग को बताया, 'यह आश्चर्य की बात है, मुझे लगता है कि मैं जो पहनती हूं या अगर मैं अपने बालों को खुजाती हूं, तो उसके बारे में कितनी बात की जाती है।'

राजनीति में महिलाओं, राजनीतिक उम्मीदवारों से प्रथम महिलाओं तक, के एक शोधकर्ता के रूप में मुझे लगता है कि इस वर्ष का राष्ट्रपति दिवस मुझे प्रथम महिलाओं के फैशन के अर्थ को बेहतर ढंग से समझने का मौका देता है।

फैशन पर ध्यान देना कोई नई बात नहीं है

प्रथम महिला हेलेन टैफ्ट ने स्मिथसोनियन संग्रहालय को सबसे पहले अपने कपड़े देने की शुरूआत की थी, जिन्होंने 1900 के दशक की शुरुआत में महिलाओं के पहले फैशन संग्रह को स्थापित करने में मदद की थी।

टैफ्ट ने राष्ट्रपति विलियम हावर्ड टैफ्ट के 1909 में राष्ट्रपति बनने पर पहना सफेद, रेशमी शिफॉन गाउन दान किया था।

हेलेन टैफ्ट की पसंद ने भविष्य की प्रथम महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम की, जिन्होंने शुरूआती समारोह में पहने कपड़ों को संग्रहालय में दान करना जारी रखा। इससे पूरे इतिहास में प्रथम महिलाओं के कपड़ों को देखने से व्हाइट हाउस में उनके समय के बारे में देखने का एक झरोखा मिलता है और संग्रहालय के आगंतुकों को पिछले फैशन प्रभावों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है।

लेकिन प्रथम महिलाओं के फैशन चयन पर बहुत अधिक ध्यान दिया जाता रहा है - मार्था वाशिंगटन, जो बेहतरीन फैशन समझ वाली महिला के रूप में जानी जाती थीं, ने अपने शुरुआती दिनों में, हमेशा अपने लिए ऐसा सामान चुना जो उनकी पोशाक को 'सर्वश्रेष्ठ' बनाए।

एक संदेश

प्रथम महिलाओं के कपड़ों को सावधानी से तैयार किया जाता है, जो कभी-कभी कूटनीति के सूक्ष्म संदेशों के साथ होता है या इनका इस्तेमाल अन्य राजनीतिक संकेतों के लिए भी किया जा सकता है।

उदाहरण के लिए, प्रथम महिला जैकी कैनेडी का प्रतिष्ठित, 1960 के दशक का आकर्षक लुक दुनिया भर की महिलाओं को प्रेरित करता है - हालांकि व्हाइट हाउस में अपने समय के दौरान फ्रांसीसी डिजाइनरों की पोशाकें पसंद करने के लिए उनकी आलोचना भी की गई थी। जब उनके पति जॉन एफ कैनेडी की हत्या कर दी गई थी, तो उन्होंने अपने खून से सने गुलाबी कपड़ों को बदलने से इनकार कर दिया था क्योंकि वह यह दिखाना चाहती थीं कि हत्यारे ने उनके पति के साथ क्या किया था।

रोज़लिन कार्टर को 1977 में राष्ट्रपति जिमी कार्टर के उद्घाटन समारोह में वही गाउन पहनने के लिए सार्वजनिक आलोचना झेलनी पड़ी, जो उन्होंने 1971 में कार्टर के जॉर्जिया का गवर्नर चुने जाने पर एक समारोह में पहना था। आलोचकों ने शिकायत की कि वह किसी अन्य अमेरिकी डिजाइनर की पोशाक पहन सकती थीं। हालांकि उन्होंने कार्टर प्रशासन की मितव्ययिता के प्रतीक के रूप में वह गाउन दोबारा पहना था।

और पैट निक्सन ने 1969 से 1974 तक अपने पति राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के कार्यकाल के दौरान महिला अधिकारों के मुद्दे पर निरंतर बढ़ते आंदोलन के प्रति समर्थन दिखाने के लिए नियमित रूप से पैंटसूट पहना था।

मेलानिया ट्रम्प ने भी खुद को सार्वजनिक आलोचना का शिकार पाया, जब 2021 में उन्होंने एक जैकेट पहनी, जिसके पीछे लिखा था 'मुझे वास्तव में परवाह नहीं है, आपको है?' । इसपर ट्रम्प की टीम का कहना था कि वह 'सिर्फ एक जैकेट' था। लेकिन मेलानिया की फैशन पसंद की फिर भी आलोचना की गई क्योंकि उन्होंने वह जैकेट उस समय पहनी थी जब वह टेक्सास में एक आश्रयस्थल में हिरासत में लिए गए प्रवासी बच्चों से मिलने गई थीं।

इतिहास का बनना

राजनीति में पुरुष शायद ही कभी अपने कपड़ों की पसंद के लिए मीडिया का ध्यान आकर्षित करते हैं - कभी-कभार असामान्य फैशन चयन को छोड़कर, जैसे कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक समाचार सम्मेलन में एक तापे सूट पहन लिया था।

पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा - जो खुद अपने ठाठ और अक्सर किफायती फैशन विकल्पों के लिए जानी जाती हैं - ने उन दोगले लोगों के बारे में लिखा था जो उनके और राजनीति में अन्य महिलाओं के कपड़ों पर ध्यान देते हैं।

उन्होंने अपनी 2018 की किताब 'बीकमिंग' में लिखा, 'ऐसा लगता है कि मेरे कपड़े लोगों के लिए मेरी बात से ज्यादा मायने रखते हैं।'

फर्स्ट लेडीज क्या पहनती हैं, इसमें गहन रुचि के कारण, यह आश्चर्यजनक नहीं लगता कि अमेरिकी इतिहास के राष्ट्रीय संग्रहालय में सबसे लोकप्रिय प्रदर्शनों में से एक फर्स्ट लेडीज के कपड़े हैं। प्रदर्शनी में स्मिथसोनियन के लगभग 100 साल पुराने फर्स्ट लेडीज़ कलेक्शन में दो दर्जन से अधिक गाउन हैं।

जिल बाइडेन के दान में मैचिंग कोट के साथ घुटने की लंबाई वाली दो ड्रेस और इतिहास में पहली बार मैचिंग फेस मास्क शामिल हैं। ये मास्क कोविड-19 महामारी की एक गंभीर याद दिलाते हैं, जो उस समय मौजूद थी।

सभी प्रथम महिलाओं के कपड़े अमेरिकी इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाते हैं। प्रत्येक पोशाक लोगों को अतीत में झांकने और प्रत्येक राष्ट्रपति के पदभार ग्रहण करने के आसपास की सटीक परिस्थितियों को समझने में मदद करती है।

लेकिन जब जिल बाइडेन जैसी सार्वजनिक शख्सियतें हर बार अपने कपड़ों की बारीकियों पर चर्चा करना पसंद नहीं करती हैं, तो मुझे लगता है कि उन्हें अपने कार्यालय के काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए, बजाय इसके कि वह क्या पहन रही हैं।










संबंधित समाचार