जानिये नागपंचमी के दिन क्यों की जाती है सांपों की पूजा?

नागपंचमी का त्यौहार पूरे भारत वर्ष में आज बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन नाग-नागिन की विशेष पूजा होती है। हम बता रहे हैं आपको आखिर इस दिन क्यों की जाती है नाग की पूजा ?

Updated : 28 July 2017, 10:03 AM IST
google-preferred

 नई दिल्ली: आज पूरे देशभर में नागपंचमी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। नागपंचमी पर नागों की पूजा कर आध्यात्मिक शक्ति और धन मिलता है। सावन में ही शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी भी मनाई जाती है, इस त्यौहार में नाग की पूजा का विधान है। नागों को हिन्दू धर्म में विशेष मान्यता दी गई है। भगवान शिव के गले में भी नाग की माला होती है। हिन्दू धर्म में नागों की पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें: जानिये नागपंचमी के दिन क्यों की जाती है सांपों की पूजा?

सावन का महीना पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है और भगवान शिव के जीवन में सांपों का विशेष स्थान रहा है। इसलिए यह दिन शिव भक्तों के लिए और भी खास हो जाता है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध, चावल और फूल आदि अर्पित कर पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें: सावन स्पेशल: 'शिवभक्त' सांप तीन सौ वर्षों से कर रहा पाताली शिवलिंग की परिक्रमा

यह त्यौहार भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है। नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा इसलिए की जाती है ताकि वह नकारात्मक ऊर्जा से हमारे परिवार की रक्षा करें।

Published : 
  • 28 July 2017, 10:03 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.