
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप तीन बार सेवा विस्तार पा चुके दुर्गा शंकर मिश्र आखिरकार रिटायर हो गये हैं। उनकी जगह पर मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। दुर्गा शंकर मिश्र को उम्मीद थी कि उन्हें एक बार फिर सेवा विस्तार मिलेगा लेकिन वे सरकार की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे, और सेवा विस्तार से जुड़ी उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी पर दिल्ली से पैनी नजर रखने में सबसे आगे डाइनामाइट न्यूज़ ने अपने 9 जून के एक खास एपिसोड में बताया था कि दुर्गा शंकर मिश्र को इस बार किसी भी कीमत पर सेवा विस्तार नहीं मिलेगा।
डाइनामाइट न्यूज़ ने ये इस एपिसोड में ये भी बताया था कि मनोज कुमार सिंह ही उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव बनाये जाएंगे।
अब आपको डाइनामाइट न्यूज़ आज ये बताता है कि आखिर दुर्गा शंकर मिश्र को क्यों सेवा विस्तार नहीं दिया गया? इसकी कई वजहें है। पहली बात यह कि दुर्गा शंकर मिश्र मुख्य सचिव के रूप में अपने ढ़ाई साल के कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई भी बड़ा काम करने में असफल रहे, जिनको वे अपनी उपल्बधि बता सकें।
भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय से यूपी का मुख्य सचिव बनने के बाद वे दिल्ली की अपेक्षाओ पर खरे नहीं उतरे। दिल्ली उनके कार्यों से खुश नहीं रहा।
2014 में उत्तर प्रदेश में 80 में से 73 सीटें भाजपा ने जीती थी। लेकिन ढ़ाई साल तक दुर्गा शंकर मिश्रा मुख्य सचिव रहते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी भी असफलता मानी गई।
दुर्गा शंकर मिश्र के मुख्य सचिव के रूप में असफलता के अन्य कारणों के साथ ही यह जानने के लिये नये मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आखिर इस कुर्सी पर कब तक बने रहेंगे, इसके लिये देखिये डाइनामाइट न्यूज़ की ये खास वीडियो रिपोर्ट।
Published : 1 July 2024, 1:36 PM IST
Topics : Chief Secretory uttar pradesh आईएएस उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्रा मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव यूपी सरकार लखनऊ