
महराजगंज: भारतीय जनता युवा मोर्चा का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा? यह सवाल इस समय यक्ष प्रश्न जिले में बना हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में तय हो जायेगा कि नया जिलाध्यक्ष कौन होगा, फिलहाल अंदर की खबर यह है कि तीन चेहरे मजबूती से इस रेस में शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने तीन नाम प्रदेश कार्यालय को भेजें हैं जिनमें से दो पिछड़े वर्ग तथा एक सामान्य वर्ग से आते हैं। सूत्रों ने बताया कि इनमें से एक नाम के लिए संघ भी पैरवी कर रहा है।
तीन वर्ष के लिए होता है भाजयुमो जिलाध्यक्ष का कार्यकाल
वर्तमान में जनपद के भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा है। जो नई नियुक्ति तक बने रहेंगे। नए जिला अध्यक्ष के लिए मेन बॉडी जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश तक परिक्रमा शुरु हो गयी है। अब देखना यह है कि कौन सफल हो पता है।
बोले जिलाध्यक्ष
इस मामले में डाइनामाइट न्यूज से बातचीत के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि वर्तमान जिला अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष से ओवर जा रहा है और जो नाम प्रदेश कार्याल गए थे वह रद्द कर के दोबारा भेजा जाएगा। अभी भाजयुमो जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर समय लग सकता है।
Published : 13 July 2024, 4:12 PM IST
Topics : District President j BJYM lobbying Next जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यालय भाजयुमो भारतीय जनता युवा मोर्चा महराजगंज लॉबिंग