हिंदी
नई दिल्ली: जाहन्वी कपूर को अंबानी समारोह में एक नई दोस्त मिली, जिन्होंने जाहन्वी के साथ उनके गाने झिंगाट पर डांस किया। यह कोई और नहीं रिहाना है, जिन्हें अबांनी परिवार ने भारत अपने बेटे की शादी के संगीत समारोह में बुलाया है।
आखिर रिहाना कौन है?
रिहाना एक बारबेडियन रिकार्डिंग कलाकार, मॉडल और अदाकारा हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी जाना मानी हस्ती हैं। उन्होंने 2003 में अपना संगीत करियर शुरू किया। उन्होंने आठ स्टूडियो एल्बम और तीन डीवीडी जारी किए हैं।

रिहाना जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेड़िंग समारोह में भाग लेने और प्रदर्शन करने के लिए पिछले दो दिनों से भारत में है।
जाहन्वी और रिहाना का डांस
वह पार्टी के लिए बॉलीवुड सितारों के साथ भी शामिल हुई। गुलाबी रंग की पोशाक में रिहाना, जाहन्वी के ठुमकों से ताल मिला रही थी।
Published : 2 March 2024, 5:40 PM IST
Topics : Anant Ambani Janhvi Kapoor Radhika Merchant Rihanna अनंत अंबानी जामनगर जाहन्वी कपूर मुंबई राधिका मर्चेंट रिहाना