हिंदी
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2005 में 15 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई की, जिस पर उन्होंने 3.8 करोड़ डॉलर का कर चुकाया।एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने मंगलवार को ट्रंप के टैक्स रिटर्न के कुछ विवरणों को एक टीवी शो में इस पर चर्चा होने से कुछ घंटों पहले जारी किया।
अमेरिका की प्रस्तोता रेचेल मैडो ने कहा था कि उन्होंने ट्रंप के 2005 के टैक्स फॉर्म के कुछ हिस्सों को हासिल कर लिया है और इस पर वह मंगलवार रात के अपने शो में चर्चा करेंगी।
व्हाइट हाउस ने कहा, "राष्ट्रपति निर्वाचित होने से पहले ट्रंप दुनिया के सफलतम व्यापारियों में से एक थे। उन पर अपनी कंपनी, परिवार तथा कर्मचारियों के साथ-साथ उतना ही कर चुकाने की जिम्मेदारी थी, जितना वैधानिक तरीके से आवश्यक था।"
व्हाइट हाउस ने कहा, "ट्रम्प ने 15 करोड़ डॉलर से ज्यादा की आय पर 3.8 करोड़ डॉलर के करों का भुगतान किया। साथ ही बिक्री कर, उत्पाद कर और रोजगार करों आदि के रूप में भी करोड़ों डॉलर का भुगतान किया।" (आईएएनएस)
Published : 15 March 2017, 4:49 PM IST
No related posts found.