हिंदी
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा “ जहां रामलला विराजमान हैं वही उनकी जन्मभूमि है।

योगी ने बुधवार को यहां रामजन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि का वरदान मांगा। उन्होंने कहा कि जहां पर रामलला विराजमान हैं वही उनकी जन्मभूमि है। सरकार अयोध्या के विकास के निरंतर काम कर रही है। श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में किया जायेगा। यह एक संवैधानिक मामला है। न्यायालय में विचाराधीन है।
उन्होंने कहा “ एक मुख्यमंत्री होने के नाते यह मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि सूबे के सभी स्थलों का विकास हो। इसके लिए मैं संकल्पित भी हूं।” सरकार अयोध्या के विकास को लेकर संकल्पित है। इससे न केवल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार भी मिलेगा। दीपावली पर्व अयोध्या की देन है। पूरा देश मर्यादा पुरुषोत्तम राम की वजह से यह त्यौहार मनाता है।(वार्ता)
Published : 7 November 2018, 6:43 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला विराजमान
No related posts found.