हिंदी
घुघली (महराजगंज): घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरभिंडा में अज्ञात कारणों से गुरुवार को खेत में गेहूं के डंठल में आग लग गई।
ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी।
पानी के इंजन को चालू कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
पछुआ हवाएं चलने से आग काफी तेजी से घनी आबादी की तरफ बढ़ रही है।
इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
सभी लोग अपने घरों के आसपास पानी की टंकियां लेकर आग बुझाने के लिए खड़े दिखाई दिए।
अभी तक फायर बिग्रेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी है।
Published : 25 April 2024, 2:22 PM IST
No related posts found.