Whatsapp New Privacy Policy: व्हाट्सएप यूजर्स के लिये जरूरी खबर, नई गोपनीयता शर्तों में हुआ ये बदलाव

यदि आप भी पॉपुलर और इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। व्हाट्सएप की नई गोपनीयता शर्तों से जुड़ी नई जानकारी के लिये पढिये डाइनामाइट न्यूज की यह पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 May 2021, 9:06 AM IST

नई दिल्ली: यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिये बड़े काम की है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप  की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स में लंबे समय से बड़ा कंफ्यूजन चल रहा है। व्हाट्सएप ने अपनी इस नई गोपनीयका नीति की शर्तों को लेकर अब एक बड़ा फैसला किया है। 

व्हाट्सऐप ने अपनी विवादित प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को स्वीकार करने की 15 मई की समय सीमा को फिलहाल खत्म कर दिया है। व्हाट्सऐप ने फिलहाल इस फैसले को वापस ले लिया है। 

व्हाट्सऐप के इश फैसले के बाद अब कोई भी यूजर नई प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया बिना, इस एप का वैसे ही इस्तेमाल करता रहेगा, जैसा वह अब तक करता रहा है।

इसके साथ ही WhatsApp ने ये भी कहा है कि शर्तों को स्वीकार न करने पर भी WhatsApp अकाउंट को हटाया नहीं जाएगा। यह हर यूजर्स के लिये बड़ी राहत देने वाली खबर है।
 

Published : 
  • 8 May 2021, 9:06 AM IST