WFI vs Wrestler Dispute: प्रियंका गांधी वाड्रा ने की कुश्ती महासंघ के खिलाफ जांच की मांग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर पहलवानों द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 January 2023, 4:03 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर पहलवानों द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच की मांग की है।

प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया,“ हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन और उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ”

उल्लेखनीय है कि साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित कई पहलवानों ने बुधवार को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाये। पहलवानों ने दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। वह श्री सिंह के इस्तीफे और आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं। (वार्ता) 

Published : 
  • 19 January 2023, 4:03 PM IST

Related News

No related posts found.