हिंदी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता की हत्या के मामले में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि तृणमूल के आद्रा नगर अध्यक्ष धनंजय चौबे की बृहस्पतिवार को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह पांडे मार्केट इलाके में पार्टी कार्यालय में थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो सीधे तौर पर हत्या में शामिल थे। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से ऐसा लगता है कि हत्या की घटना में तीन या अधिक लोग शामिल हैं। हमने उनकी तलाश शुरू कर दी है।”
उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुए चौबे के अंगरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई।
पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा।
Published : 23 June 2023, 5:55 PM IST
No related posts found.