पश्चिम बंगाल: महालया के अवसर पर लोगों ने किया तर्पण, दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत

पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों ने महालय के अवसर पर ‘तर्पण’ किया। महालय इसका प्रतीक होता है कि दुर्गा पूजा नजदीक आ गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 14 October 2023, 12:23 PM IST
google-preferred

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों ने महालय के अवसर पर 'तर्पण' किया। महालय इसका प्रतीक होता है कि दुर्गा पूजा नजदीक आ गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस विशेष दिन लोग हुगली और राज्य की अन्य नदियों एवं जलाशयों के तटों पर पहुंचे और अपने पूर्वजों के लिए तर्पण किया।

दिन की शुरुआत आकाशवाणी पर सुबह में महिषासुर मर्दिनी (देवी दुर्गा को समर्पित श्लोकों और गीतों के संग्रह) के प्रसारण से हुई। महिषासुर मर्दिनी का पहली बार सीधा प्रसारण 1930 के दशक की शुरुआत में आकाशवाणी पर किया गया था। तब से इसका प्रसारण महालय की सुबह करने का चलन बन गया है।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने हुगली के विभिन्न घाटों पर कड़ी निगरानी रखी। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता के जिन 18 घाटों पर श्रद्धालु तर्पण कर रहे हैं, वहां सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए हैं।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज सुबह पूर्वी मेदिनीपुर जिले स्थित अपने गृहनगर कांथी में एक शोभायात्रा का नेतृत्व किया।

महालय के मौके पर कांग्रेस ने भी शुभकामनाएं दी। कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'मां दुर्गा आप सभी को शांति और समृद्धि का आशार्वाद दें और हमारे जीवन में प्रेम और सद्भाव आए।'

दुर्गा पूजा की शुरुआत 20 अक्टूबर यानी षष्ठी से होगी और इसका समापन 24 अक्टूबर यानी दशमी को होगा।

Published : 
  • 14 October 2023, 12:23 PM IST

Related News

No related posts found.