
कल्याणी: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अपने साथी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने के आरोप में 20 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह महिला 44 वर्षीय पुरूष के साथ पिछले चार साल से प्रेम संबंधों में थी। यह पुरूष शादीशुदा था और उसके चार बच्चे भी हैं।
पुलिस ने बताया कि महिला झारखंड के जमशेदपुर के इस पुरूष के साथ अपना रिश्ता खत्म करना चाहती थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के अनुसार शनिवार को यह पुरूष मदनपुर रेलवे स्टेशन के समीप गांगुली पारा में उससे मिलने आया था और दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि महिला ने उसे गोली मार दी।
पुलिस के अनुसार अदालत ने महिला को छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
Published : 28 November 2023, 8:27 AM IST
Topics : 44 year old partner 44 वर्षीय arrested Killed West Bengal women पश्चिम बंगाल महिला गिरफ्तार साथी हत्या