हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 76 फीसदी दर्ज किया गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
Published : 27 March 2023, 12:15 PM IST
Topics : तापमान नयी दिल्ली मौसम राजधानी सुहाना
No related posts found.