हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आईएमडी के मुताबिक, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 फीसदी दर्ज की गई।
मौसम विभाग में दिल्ली में दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
Published : 21 May 2023, 1:06 PM IST
No related posts found.