हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।
मौसम कार्यालय ने कहा कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 110 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Published : 21 September 2023, 10:45 AM IST
No related posts found.