हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धूप खिलने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 90 दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Published : 10 March 2023, 10:53 AM IST
No related posts found.