Weather Update: पूरे उत्तर भारत में पड़ी कंपकपा देने वाली ठंड, पारा लुढका नीचे

उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बृहस्पतिवार को कंपकपा देने वाली सर्दी रही। इस बीच अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 5 January 2024, 11:28 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बृहस्पतिवार को कंपकपा देने वाली सर्दी रही। इस बीच अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है।

मौसम कार्यालय ने बताया कि क्षेत्र में लगातार कम बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया ।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है।

हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से 6.8 डिग्री कम है जबकि पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 8.1 डिग्री कम था।

राजस्थान के कोटा में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से आठ डिग्री कम था। मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे है।

Published : 
  • 5 January 2024, 11:28 AM IST

Related News

No related posts found.