हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा भीषण शीत लहर की चपेट रहे। शहीद भगत सिंह नगर के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान गिरकर 0.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पंजाब के अन्य स्थानों में लुधियाना में ठिठुरन भरी ठंड रही और तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है।
पटियाला में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है, जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में तापमान क्रमशः 3.8, 2.2, 4.4 और 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा और शीतलहर की स्थिति रही।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है।
हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 3.6, 2.4 और 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान 4.8, 3.7 और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published : 15 January 2024, 1:23 PM IST
No related posts found.