Site icon Hindi Dynamite News

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। जानिए देश के बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल

नई दिल्लीः दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों में भी बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अति सक्रिय रहा जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम और ओडिशा में मानसून सक्रिय रहा। उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मानसून कमजोर रहा।

दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में हवा का एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इसके कारण अगले 4-5 दिनों के दौरान निम्न दबाव का क्षेत्र है जिसका पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

Exit mobile version