Weather Report: दिल्ली में बारिश के साथ कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में बृहस्पतिवार को तेज़ हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 March 2020, 12:48 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली में बृहस्पतिवार को तेज़ हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में रात में हुई बारिश से आर्द्रता का स्तर 94 फीसदी तक पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

यह भी पढ़ें: National News एसबीआई के दो बड़े फैसले, बचत खाताधारकों को अब मिलेगी जीरो बैलेंस की सुविधा..

मौसम विभाग ने दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है। अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। (भाषा)

Published : 
  • 12 March 2020, 12:48 PM IST