हिंदी
नई दिल्लीः एक ओर देश के कई राज्यों में गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है।
कई जगहों पर मौसम में अचानक बदलाव हो रहे हैं। मौसम में अचानक हो रहे इस बदलाव कारण पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें: मौसम ने फिर बदली चाल, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग ने अगले आने वाले कुछ घंटों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इन शहरों में कैथल, करनाल, नरवाना, राजौंद, असौंद, जींद, पानीपत, बड़ौत, बागपत, दौराला, मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद, झज्जर, मोदीनगर, भरतपुर, गोहाना, रोहतक, भिवानी, सोनीपत, महम, कुरुक्षेत्र, मथुरा, आगरा, एटा, फरीदाबाद, समेत अन्य शहर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां पर होगी लगातार तीन दिन बारिश
इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों लगातार बारिश होने के आसार जताए हैं। जिससे तापमान में एक से दो डिग्री में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बदलते मौसम का असर जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में देखने को मिला है, जहां बर्फबारी का लोगों को सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग ने भी कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं।
Published : 23 March 2021, 1:51 PM IST
Topics : Delhi NCR IMD Snow Fall Weather Update दिल्ली एनसीआर पश्चिमी विक्षोभ बर्फबारी बारिश मौसम मौसम विभाग