हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है और अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
मंगलवार और बुधवार को शहर में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सचूकांक (एक्यूआई) 126 दर्ज किया गया।
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई।
Published : 17 August 2023, 3:11 PM IST
No related posts found.